Rajasthan Weather: शहर में इस सीजन की सबसे गर्म रात

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तपिश भरा weather बना रहा। जोधपुर में दिन की बजाय रातें अधिक गर्म हो रही है। बीती रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते पांच दिनों में रात का तापमान अधिक रहने से एकदम से गर्मी जैसा मौसम हो गया। रात का पारा 20 डिग्री के समीप आ गया है जबकि दिन का तापमान अभी भी 32 से 33 डिग्री के पास बना हुआ है। रातें अधिक गर्म होने से तपिश का अधिक अहसास हो रहा है।

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत थी। तेज हवा के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ था लेकिन दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ने लगी। दोपहर में तापमान हालांकि 31.9 डिग्री तक ही पहुंचा लेकिन हवा में नमी का स्तर लुढ़ककर 18 प्रतिशत पर आ गया। मौसम में शुष्कता अधिक होने से धूप में चुभन होने लग गई। दोपहर में थोड़ी सी धूप भी सहन नहीं हो रही थी। शाम को भी तपिश जैसा मौसम बना रहा।

बीते शनिवार से चढ़ने लगा पारा
शहर में बीते शनिवार को तापमान 14.1 डिग्री था यानी 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। औसत रूप से तापमान 18 डिग्री के आसपास रहा, जबकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन मार्च को तापमान दस डिग्री के पास रहा था।

पश्चिमी हवाएं चलने लगी
मार्च का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है। इसी के साथ पश्चिमी हवाएं प्रभावी हो जाएगी। पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में और अधिक इजाफा होगा। होली तक दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार निकलने की संभावना है।

ऐसे बढ़ा रात का पारा
दिन --------- न्यूनतम तापमान
9 मार्च --------- 15.9
10 मार्च --------- 17.7
11 मार्च --------- 18.1
12 मार्च --------- 18.5
13 मार्च --------- 17.1
14 मार्च --------- 18.5
15 मार्च --------- 19.8



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4V6wcEG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment