मकान के मुहुर्त से एक दिन पहले दम्पती की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/फलोदी।
फलोदी थानान्तर्गत जैसलमेर हाइवे पर डेडिया गांव के पास गुरुवार दोपहर दो कारों की भिड़ंत में इंजीनियर दम्पती की मौत और उसके पुत्र-पुत्री व भाभी सहित छह जनें घायल हो गए। मृतक दम्पती के मकान का शुक्रवार को मुहुर्त होना था और उसके लिए झारखण्ड से जोधपुर आए थे।
पुलिस के अनुसार मूलत: झारखण्ड हाल सांगरिया निवासी शिशुपाल (50) झारखण्ड में रेलवे के सहायक इंजीनियर थे। वो अपनी पत्नी पिंकी (50) और पुत्र पीयूष, पुत्री वर्षा व भाभी लक्ष्मीदेवी (58) के साथ सुबह दस बजे रामदेवरा जाने के लिए कार में घर से रवाना हुए। पीयूष कार चला रहा था। दोपहर में डेडिया गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। दोनों कारें चकनाचूर हो गईं। कार में सवार रेलवे के सहायक इंजीनियर शिशुपाल और उनकी पत्नी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि पुत्र पीयूष (19), पुत्री वर्षा (22) और भाभी लक्ष्मीदेवी (58) और दूसरी कार में सवार चूनाराम व दो अन्य घायल हो गए। सभी को देचू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया।
सुबह ही झारखण्ड से आए थे जोधपुर
मृतक शिशुपाल झारखण्ड में रेलवे के सहायक इंजीनियर हैं। उन्होंने सांगरिया में मकान बनवाया है। जिसका शुक्रवार को मुहुर्त था। भाभी लक्ष्मीदेवी सांगरिया के गणेश विहार में रहती हैं। मकान मुहुर्त के लिए शिशुपाल व पत्नी गुरुवार सुबह ही ट्रेन में झारखण्ड से जोधपुर आए थे। मुहुर्त से पहले बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन करने रामदेवरा रवाना हो गए थे। पुत्री वर्षा मोगड़ा की डेंटल कॉलेज की छात्रा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pNQKxFn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment