Jodhpur District Assembly Result: जोधपुर जिले में चली भगवा लहर, 10 में से 8 सीटों पर भाजपा जीती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जोधपुर जिले की बात करें तो यहां भगवा लहर चली। जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में सर्वाधिक 8 सीटें आईं, वहीं कांग्रेस को महज 2 सीट पर संतोष करना पड़ा, जिसमें एक सीट खुद अशोक गहलोत की थी। बता दें कि सरदारपुरा और भोपालगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में गई हैं। जबकि जोधपुर शहर, फलोदी, लोहावट, शेरगढ़, ओसियां, सूरसागर, लूणी और बिलाड़ा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

जोधपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों का हाल


- सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक गहलोत 26396 वोटों से जीते।
- फलोदी से भाजपा प्रत्याशी पब्बा राम विश्नोई 10784 मतों से जीते।
- शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबू सिंह राठौड़ 25044 मतों से जीते।
- जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली 13525 मतों से जीते।
- लूणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जोगाराम पटेल 24678 वोटों से जीते।
- भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गीता बरवड़ 24298 मतों से जीतीं।
- ओसियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भैराराम चौधरी 2807 वोटों से जीते
- सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जोशी 38759 वोटों से जीते।
- लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह 10549 मतों से जीते।
- बिलाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल गर्ग जीते।

बता दें कि प्रदेश की सरदारपुरा विधानसभा सीट अशोक गहलोत का सबसे मजबूत गढ़ साबित हुई है। अशोक गहलोत ने 26396 वोटों से चुनाव जीता। उनका मुकाबला भाजपा के प्रो. महेंद्र राठौड़ से थे। राठौड़ को करीब 69521 वोट मिले। वहीं अशोक गहलोत के खाते में लगभग 95409 वोट आए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साल 2018, 2013, 2008, 2003 और 1999 के विधानसभा चुनावों में इस सरदारपुरा सीट से लगातार जीतते आ रहे हैं। पिछले चुनाव में भी अशोक गहलोत की जीत हुई थी। उन्हें 97081 तो वहीं भाजपा के शंभूसिंह खेतासर को 51484 वोट मिले थे। साल 2013 में सरदारपुरा सीट से भाजपा ने खेतासर को अपना प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त लहर थी। कांग्रेस जिले की दस सीटों में से नौ सीट पर हार गई, लेकिन केवल गहलोत ही अपनी सरदारपुरा सीट बचा पाए।

यह भी पढ़ें- Amber Chunav Results 2023: राजस्थान में भाजपा की बंपर जीत के बीच BJP के इस दिग्गज नेता को मिली हार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NxOHJFr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment