Rajasthan Assembly Elections 2023: यहां 6 में से एक ही सीट जीत पाई कांग्रेस, 5 पर भाजपा का कब्जा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं जोधपुर जिले की 6 ग्रामीण सीटों की बात करें तो यहां पर कांग्रेस महज एक सीट पर बाजी मार सकी है। अन्य सभी 5 सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है।

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की प्रत्याशी गीता बरवड़ ने 15 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान हुए 30 राउंड में कांग्रेस ने पहले राउंड से लेकर आखिरी 30वें राउंड तक पिछली बार जीती आरएलपी पर बढ़त बनाए रखी। इसके विपरीत गत चुनाव में जीत चुकी आरएलपी पहले राउंड से ही पिछड़ती नजर आई और उनके समर्थकों की धडक़नें भी हर राउंड के साथ बढ़ती गईं। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही।

गीता बरवड़
वोट मिले- 86,224
पुखराज गर्ग
वोट मिले- 61,926

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबू सिंह राठौड़ के 25044 वोट से विजयी होने पर शेरगढ़ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। इससे पहले कार्यकर्ता सुबह से ही मतगणना पर टकटकी लगाए बैठे थे। जैसे-जैसे हर राउंड में उनको बढ़त मिलती गई, बालेसर शेरगढ़ सहित गांवों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोडक़र जश्न मनाया एवं मिठाइयां बांटी। देर रात तक बाबू सिंह के घर पर भाजपा समर्थकों व ग्रामीणों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बाबू सिंह राठौड़
वोट मिले- 1,02,868
मीना कंवर राठौड़
वोट मिले-77,824

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल गर्ग ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया को हराया। जबकि आरएलपी प्रत्याशी जगदीश कड़ेला तीसरे स्थान पर रहे। विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 29 चक्र में पूरी हुई। पहले चक्र से 11वें चक्र तक भाजपा के अर्जुन गर्ग बढ़त बनाते रहे तो भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता रहा, लेकिन 12वें चक्र की शुरुआत में पिछडऩे पर कार्यकर्ता मायूस होते नजर आए। लेकिन बाद में गर्ग के पुन: बढ़त लेने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया। गर्ग की दस हजार तीन सौ बीस मत से बढ़त होने पर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। पिछले चुनाव में आरएलपी के विजेन्द्र झाला को 37 हजार वोट मिले थे, जिससे भाजपा को हार मिली थी।

अर्जुनलाल गर्ग
वोट मिले- 90,766
मोहनलाल कटारिया
वोट मिले-80,342

लोहावट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह खींवसर ने पिछले चुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए वापस सीट पर कब्जा जमाया। मतगणना में कुछ राउंड में भाजपा व कांग्रेस में लीड का फासला भी कम आया, लेकिन अंतिम राउंड तक भाजपा जीतने में कामयाब रही। जीत मिलते ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल छा गया। इससे प हले सुबह से परिणाम को लेकर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी रही।

गजेंद्रसिंह खींवसर
वोट मिले- 81,415
किसनाराम विश्नोई
वोट मिले- 70,866

फलोदी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की कांग्रेस पर लगातार तीसरी बार जीत से पब्बाराम ने हैट्रिक बनाई और अपनी जीत के इतिहास के साथ पहले से अंतिम राउण्ड तक कांग्रेस से आगे रहे और अंत में जीत हासिल हो गई। हालांकि इस बार कांग्रेस व भाजपा में कड़ी टक्कर के आसार थे, लेकिन आरएलपी प्रत्याशी अब्दुल मेहबूब उर्फ पप्पू खिलजी ने 8 हजार 686 वोट व निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. निरन्जन मेहरा ने 12 हजार 549 सहित कुल 21 हजार 235 वोटों की सेंध लगा दी।

पब्बाराम विश्नोई
वोट मिले- 80,243
प्रकाश छंगाणी
वोट मिले- 69,459

ओसियां से भाजपा प्रत्याशी भैराराम सियोल ने तीसरी बार मदेरणा परिवार के सामने चुनाव लड़ते हुए तीसरी पीढ़ी की दिव्या मदेरणा को हराकर ओसियां में भाजपा की विजय पताका लहरायी। मतगणना के दौरान एक समय दिव्या मदेरणा आगे चल रही थी, लेकिन बाद में भाजपा ने बढ़त बना ली। ओसियां सीट पर कांग्रेस भाजपा के बीच में सीधी टक्कर का भाजपा को फायदा मिला। आरएलपी ने यहां प्रत्याशी नहीं उतार कर इस मुकाबले को और रोमांचक बनाते हुए भाजपा की मदद ही की।

यह भी पढ़ें- rajasthan chunav 2023: मारवाड़ में बीजेपी के इस दिग्गज का कमाल, हर जगह खिला कमल, जानिए कैसे

भैराराम चौधरी सियोल
वोट मिले- 1,03,746
दिव्या मदेरणा
वोट मिले- 1,00,939

यह भी पढ़ें- रविंद्र सिंह भाटी, राजस्थान का वो नेता, जिसकी किस्मत में लिखा है बागी बनकर जीत का ताज पहनना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LQdXwEf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment