Osian Chunav Results 2023: ओसियां से दिव्या मदेरणा चुनाव हारीं, भाजपा के भैराराम ने मारी बाजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

Osian Chunav Results 2023:

राजस्थान विधानसभा चुनावों के लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। अब जोधपुर जिले का पहला परिणाम सामने आया है। ओसियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भैराराम चौधरी ने वर्तमान विधायक दिव्या मदेरणा को हरा दिया है। दिव्या मदेरणा पूर्व दिग्गज नेता परशुराम मदेरणा की पोती और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी हैं। दिव्या मदेरणा करीब 3 हजार वोटों से हार गई हैं। भाजपा के भैराराम चौधरी को 1,99,976 वोट मिले। वहीं दिव्या मदेरणा को खाते में 99 हजार 976 वोट आए। तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार सोहनराम को महज 1273 वोट मिले हैं।

बता दें कि पिछले चुनाव में दिव्या मदेरणा ने राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस ने दिव्या को टिकट दिया। उन्होंने ओसियां से जोरदार जीत दर्ज की। कांग्रेस की दिव्या मदेरणा को 83,629 वोट मिले, जबकि भाजपा के भैराराम चौधरी को 50049 वोट मिले थे। दिव्या ने 27,590 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार भी कांग्रेस ने तेज तर्रार महिला नेता दिव्या मदेरणा को चुनाव मैदान में उतारा, तो भाजपा ने पूर्व विधायक भैराराम चौधरी को चुनाव लड़ाया है। बता दें कि इस चुनाव में ओसियां विधानसभा में कुल 69.09 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 288569 मतदाताओं में से 199359 ने वोट डाला था।

मतगणना के आधे से भी ज्यादा राउंड के बाद भाजपा 112 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि कांग्रेस 72 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) , भारतीय आदिवासी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) दो-दो सीट पर अपनी बढ़त बनाई है। इसके अलावा नौ सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bagru Chunav Results 2023: बगरू विधानसभा सीट से भाजपा के कैलाश वर्मा की जीत तय, इतने हजार वोटों से चल रहे हैं आगे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BX3kVQA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment