बी.टेक के लापता छात्र का शव झील में मिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एयरपोर्ट थानान्तर्गत शिकारगढ़ में विद्या पार्क क्षेत्र से लापता बी.टेक के एक छात्र का शव शुक्रवार को कायलाना झील में मिला।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
उप निरीक्षक महेन्द्र ने बताया कि विद्या पार्क निवासी अक्षय 21 पुत्र भंवरलाल जैन बी.टेक का छात्र था। वह गुरुवार सुबह पांच बजे घर से बाइक लेकर बिना बताए निकल गया था। उसे गायब पाकर घरवालों ने तलाश की, लेकिन न मिलने पर एयरपोर्ट थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। सीसीटीवी कैमरों के पुुटेज से जांच में छात्र के चौपासनी रोड पर रिसोर्ट से सिद्धनाथ मंदिर रोड की तरफ जाने का पता लगा। इस बीच, सिद्धनाथ मंदिर के पास उसकी मोटरसाइकिल मिल गई, लेकिन छात्र नहीं मिला। पुलिस ने गोताखोर की मदद से रात 11 बजे तक झील में तलाश करवाई, लेकिन छात्र नहीं मिला। अंधेरे की वजह से राहत कार्य रोक दिया गया। पुलिस व गोताखोरों ने मोटरसाइकिल मिलने के स्थान से झील के किनारे तलाश शुरू की तो पांच सौ मीटर दूरी पर जूते व बाइक की चाबी मिली। उसके आस-पास गोताखोर भरत चौधरी, रामू व ओमप्रकाश ने तलाश शुरू की और 15 मिनट में अक्षय को ढूंढकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन भी मौके पर आए और शव की शिनाख्त की।
एयरपोर्ट थाना पुलिस शव मोर्चरी ले गई, जहां मर्ग दर्ज करने के बाद शव परिजन को सौंपा गया। छात्र ने आत्महत्या की है अथवा हादसे में जान गई इस संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/U4tcvIR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment