बिलाड़ा में दर्दनाक हादसाः बस ने रामदेवरा यात्रियों को कुचला, 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। जोधपुर के बिलाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल पिचियक बाईपास थाने के पीछे तड़के लगभग 4 बजे जयपुर से जोधपुर जा रही स्लीपर बस रामदेवरा यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो महिलाएं बूंदी और एक टोंक जिले की निवासी थी। वहीं 4 अन्य के घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उप पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत भी मौके पर पहुंचे हैं। बता दें कि यात्रियों का जत्था रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें- ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा करने पर लगेगा 25 हजार वोल्ट का करंट, जानिए कैसे


इससे पहले बनाड़ थानान्तर्गत बनाड़ फांटा से बाइपास पर सोढेर सरहद में शुक्रवार सुबह बजरी से भर कर जा रहे दो डम्पर में से एक डम्पर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे एक मासूम छात्र गंभीर घायल हो गया। चालक डम्पर को भगा ले गया। जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि मूलत: सियारा हाल बनाड़ निवासी विक्रांत (9) पुत्र सोहनलाल प्रजापत सुबह अपने ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से बनाड़ क्षेत्र में निजी स्कूल के लिए रवाना हुआ। बनाड़ फांटा से बाइपास पर सोढेर सरहद में पहुंचे तो बजरी का एक डम्पर बैक ले रहा था। चालक की लापरवाही से डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे विक्रांत नीचे गिर गया और डम्पर ने उसे कुचल दिया।

यह भी पढ़ें- IMD Weather Update: खुशखबरी- गर्मी से मिलेगी राहत, बस इतनी देर में होने वाली है झमाझम बारिश

वह गंभीर घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने परिजन को सूचित कर गंभीर हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक डम्पर को भगा ले गया। हादसा होने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने एक अन्य डम्पर व चालक को पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस को सौंपा गया। इस बीच मौके से भागे डम्पर व चालक को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों डम्पर जब्त किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/u7t4FAp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment