स्कूल में ली दो हजार रिश्वत, प्रधानाध्यापक व अध्यापक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने मथानिया के सुंधार ढाणा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक को दो हजार रुपए रिश्वत लेने शुक्रवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बीएड छात्र को इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र देने के बदले यह रिश्वत ली गई थी। (HM and teacher took bribe in school) (ACB trap)
उप महानिरीक्षक (एसीबी) हरेन्द्र कुमार महावर के अनुसार मथानिया निवासी बीएड द्वितीय वर्षीय छात्र की शिकायत पर बालसमंद क्षेत्र में शिवजी नगर नाले के पास निवासी सुंधार ढाणा स्थित राजकीय उच्च प्राथिमक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहरसिंह पुत्र भंवरलाल और सीकर जिले में दांतारामगढ़ तहसील के नया बास निवासी सांवरमल पुत्र फलचंद को दो हजार रुपए रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त छात्र ने स्कूल में प्रधानाध्यापक कक्ष में प्रधानाध्यापक को रिश्वत दी, लेकिन उन्होंने पास ही बैठे अध्यापक को रुपए देने को कहा। इस पर अध्यापक ने रिश्वत ले ली। तभी एसीबी ने दबिश देकर प्रधानाध्यापक मनोहरसिंह और अध्यापक सांवरमल को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत राशि भी बरामद की गई है।
96 दिन की ट्रेनिंग पर मिलता है इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
एसीबी का कहना है कि शिकायतकर्ता निजी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष का छात्र है। बीएड के लिए 96 दिन सरकारी स्कूल में शिक्षण कार्य करना होता है। इसके बदले प्रधानाध्यापक की ओर से इंटर्नशिप प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह प्रमाण पत्र देने के लिए प्रधानाध्यापक ने दो हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। 16 अगस्त को पीडि़त छात्र ने एसीबी से शिकायत की थी। 17 अगस्त को सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kYdSVW3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment