व्रत और त्योहारों से भरा है अगस्त का महीना, 19 को मनाएंगे हरियाली तीज, इस दिन आएगा रक्षाबंधन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन दो महीने का हो गया। इसके कारण सावन के विशेष त्योहार अगस्त महीने में पड़ रहे हैं। भगवान शिव और हरि को समर्पित यह महीना पूजा-पाठ के लिए जितना महत्व रखता है, उतना ही व्रत और त्योहारों के लिए भी। इस माह हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन आदि कई पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे। पं. बालमुकुन्द पारीक के अनुसार अगस्त में कई व्रत और त्योहार हैं, इनमें 20 अगस्त रविवार को मनसा वाचा व्रत रहेगा, क्योंकि इस बार श्रावण अधिक मास होने के कारण से बढ़ गया। एक माह बढ़ने के कारण मनसा चौथ व्रत 20 अगस्त को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की एक और चेतावनी, इन 10 जिलों में किसी भी वक्त हो सकती है भारी बारिश

- 04 अगस्त संकष्टी चतुर्थी

- 07 अगस्त श्रावण अधिक मास का सोमवार

- 08 अगस्त अधिक कालाष्टमी, श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत

- 12 अगस्त परम एकादशी

- 13 अगस्त प्रदोष व्रत (श्रावण अधिक ), परम एकादशी पारण

- 14 अगस्त श्रावण अधिक मास का सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र

यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा ऐसा मानसूनी तंत्र, यहां होगी भारी बारिश, नया अलर्ट जारी

- 15 अगस्त श्रावण अधिक मास का मंगला गौरी व्रत, स्वतंत्रता दिवस

- 16 अगस्त श्रावण अधिक अमावस्या

- 17 अगस्त संक्रान्ति (सूर्य का सिंह में प्रवेश)

- 19 अगस्त हरियाली तीज

- 20 अगस्त विनायक चतुर्थी

- 21 अगस्त सावन सोमवार व्रत, नाग पंचमी, चरक जयंती

- 22 अगस्त स्कन्द षष्ठी, मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती

- 23 अगस्त मोक्ष सप्तमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती

- 27 अगस्त पवित्रा एकादशी (श्रावण पुत्रदा एकादशी )

- 28 अगस्त 2023- सोम प्रदोष व्रत, श्रावण मास का सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण

- 29 अगस्त श्रावण मंगला गौरी व्रत, ओणम

- 30 अगस्त रक्षाबंधन पर्व, श्रावण पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती

- 31 अगस्त गायत्री जयंती, श्रावण की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुशल जयंती, संस्कृत दिवस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3YebSct
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment