जोधपुर। भोगिशैल परिक्रमा से तीर्थयात्रियों के घर लौटने के साथ ही आई फ्लू का प्रकोप बढ़ने की आशंका ने चिकित्सा विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि आई फ्लू का संक्रमण अब ढलान पर है। परिक्रमा में शामिल कई महिलाओं के संक्रमित होने से घर लौटने के बाद आंखों का संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में घर में भी संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखने और हर स्तर पर सावधानी बरतने की डॉक्टर सलाह दे रहे हैं। वहीं जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी डेंगू के केस आने लगे हैं। आई फ्लू के बीच डेंगू की दस्तक ने चिकित्सा महकमे की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की एक और चेतावनी, इन 10 जिलों में किसी भी वक्त हो सकती है भारी बारिश
कोढ़ में खाज...दूषित पानी
शहर में कई जगह सड़क निर्माण और पाइपलाइन गैस के लिए खुदाई चल रही है। खुदाई के दौरान पेयजल लाइन टूटने या सीवरेज में लीकेज होने की शिकायत आम है। इससे कई इलाकों में दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। पावटा सैकंड पोलो निवासी गिरधारी सोनी का कहना है कि उनके घरों में पिछले दस दिन से दूषित पानी आ रहा है। जलदाय विभाग में भी कई बार शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं आई फ्लू और सामान्य सर्दी-जुकाम के मरीज भी अब पूरी तरह से ठीक होने में ज्यादा समय लेने लगे है। इसके पीछे भी चिकित्सा विशेषज्ञ कोविड के साइड इफैक्ट मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा ऐसा मानसूनी तंत्र, यहां होगी भारी बारिश, नया अलर्ट जारी
शरीर में दर्द और जी मिचलाने की शिकायत
पावटा जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशन डॉ. अशोक सिंह राठौड़ बताते हैं कि इन दिनों शरीर में दर्द और जी मिचलाना की शिकायत ज्यादा है। उनका कहना है कि किसी को प्रकार का बुखार हो तुरंत जांच करवानी चाहिए। साथ ही बारिश के इस मौसम में विशेषकर बुजुर्ग और बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 31 जुलाई को जोधपुर में डेंगू के 6 और मलेरिया के 2 मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि वास्तविक आंकड़ा इनसे कई गुना ज्यादा बताया जा रहा है। शहर में आई फ्लू के बीच उलटी-दस्त और बुखार की शिकायत भी बढ़ी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y3h984q
0 comments:
Post a Comment