व्यापारी पर हमला कर सात लाख रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
मण्डोर कृषि उपज मण्डी परिसर में शुक्रवार रात बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर में आए बदमाशों ने एक व्यापारी पर हमला कर सात लाख रुपए लूट लिए। हमले में व्यापारी घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शक्ति नगर गली-4 निवासी प्रेम बिड़ला की मण्डोर कृषि उपज मण्डी में दुकान है और काली मिर्च के व्यापारी हैं। दुकान ड्योढ़ी करने के बाद वो रात को घर के लिए रवाना हुए। उनके पास दिनभर के आए सात लाख रुपए एक थैले में रखे थे। मण्डी परिसर में ही बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए 4-5 बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया और मारपीट करने लगे। किसी धारदार हथियार से हाथ पर हमला कर दिया। जिससे हाथ से खून बहने लगा। लुटेरों ने व्यापारी से सात लाख रुपए का बैग लूट लिया और बोलेरो में भाग गए। व्यापारी के चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर आए और घायल व्यापारी को महामंदिर रेलवे स्टेशन के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महामंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कराई। फिलहाल लुटेरे पकड़े नहीं जा सके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LtHpgKy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment