जानें... कहां बनेगा परमवीर मैजर शैतानसिंह का स्मारक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल ने सोमवार को जोधपुर में कागा स्थित परमवीर मेजर शैतान सिंह स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की व पूरे परिसर का अवलोकन किया।

जसोल ने परमवीर मेजर शैतान सिंह के स्मारक का अवलोकन किया और उन्होंने कहा कि इस स्मारक को परमवीर के सर्वोच्च बलिदान को देखते हुए भव्य रूप दिया जाएगा। इस स्मारक स्थल के जीर्णोद्धार के साथ ही है उन से जुड़ा हुआ संग्रहालय भी स्थापित हो, इसका डिटेल प्लान बना कर उसे मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परमवीर मेजर शैतान सिंह ने 1962 के भारत-चीन युद्ध में बहादुरी के साथ लड़ते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिसे देश हमेशा याद रखेगा। मेजर सिंह ने युद्ध स्थल पर जिस तरह अत्यंत विकट परिस्थितियों में अपने कुछ साथियों के साथ लड़ाई लड़ी वह अपने आप में एक कठिन लड़ाई थी। उन्होंने कहा कि यह स्मारक एक दर्शनीय स्थल के रूप में बने इसके लिए एक अच्छा प्लान बनाया जाएगा। ऐसे स्मारक से सभी को प्रेरणा प्राप्त होगी। इस अवसर पर मेजर शैतान सिंह परमवीर चक्र राष्ट्रीय स्मारक के ट्रस्टी राजवीर सिंह बामणू, राजेंद्र सिंह लीलिया, चैन सिंह, श्रवण सिंह राठौड़ , ट्रस्टी नरेंद्र सिंह चंपावत ढीढस, कृष्ण कुमार सिंह व टीकम सिंह से जसोल ने चर्चा की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/moxgTVb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment