वाहनों के धुएं के बीच 11-12 घंटे ड्यूटी कर रही यातायात पुलिस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जनसंख्या बढ़ोतरी के साथ-साथ वाहनों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। यातायात पुलिस गर्मी, सर्दी व धूप-छांव और वाहनों से निकलने वाले धुएं के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रही है। रोजाना 11-12 घंटे पांव पर खड़े रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।
प्रमुख पाॅइंट पर दो शिफ्ट, अन्य पर तीन घंटे आराम
सामान्यत: यातायात पुलिस सुबह नौ से रात दस बजे तक यातायात व्यवस्था संभाल रही है। दोपहर एक से तीन बजे ब्रेक मिलता है। प्रमुख पॉइंट होने से नई सड़क, जालोरी गेट, रेलवे स्टेशन, पावटा सर्कल पर दो शिफ्ट में सुबह से रात तक लगातार यातायात पुलिस तैनात रहती है। जबकि अन्य पॉइंट पर सिंगल एक ही अधिकारी व जवान सुबह से रात तक तैनात रहते हैं।
पुलिस का दावा : मास्क देते हैं, लेकिन लगाना मुश्किल
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वाहनों के धुएं व वायु प्रदूषण से बचाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों को प्लास्टिक के मास्क दिए जाते हैं। जिनमें धुआं फिल्टर होने के लिए जाली भी लगी होती है, लेकिन ड्यूटी लम्बी होने से मास्क लगातार पहनना काफी मुश्किल हो जाता है। उधर, यातायात पुलिस के जवानों की मानें तो लॉक डाउन के दौरान मास्क दिए गए थे। एक संस्था की ओर से भी मास्क दिए गए थे, लेकिन वर्तमान में किसी के पास मास्क नहीं हैं।
250 पुलिस और 100 होमगार्ड
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की यातायात पुलिस के पास वर्तमान में 250 अधिकारी व जवान हैं। एक डीसीपी, एक एडीसीपी और सहायक पुलिस आयुक्त के साथ-साथ टीआइ व एसआइ भी शामिल हैं। इनकी मदद के लिए सौ होमगार्ड भी दिए गए हैं।
----------------------------------
चैनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात से सवाल-जवाब...
प्रश्न : यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी कितने घंटे की होती है?
जवाब : सामान्यत: यातायात पुलिस सुबह से रात तक 11-12 घंटे ड्यूटी करती है। मेला, धार्मिक जुलूस, शोभायात्रा या मैराथन दौड़ होने पर ड्यूटी ऑवर्स बढ़ जाते हैं।
प्रश्न : वाहनों से निकलने वाले धुएं से बचने के लिए क्या उपाय किए जा रहे है?
जवाब : यातायात पुलिस को अ धिकांशत: भीड़-भाड़ वाले पॉइंट पर तैनात रहना होता है, जहां सुबह से रात तक वाहनों का धुआं निकलता है। इससे बचाने के लिए विशेष प्रकार के प्लास्टिक मास्क दिए जाते हैं। धुआं फिल्टर करने के लिए इनमें जाली लगी होती है, लेकिन ड्यूटी घंटे 11-12 घंटे होने से हर समय मास्क पहनना मुश्किल होता है।
प्रश्न : क्या स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही है?
उत्तर : यातायात पुलिसकर्मियों की एम्स में जांच कराई जाती है। आवश्यकता होने पर समाधान भी किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zckvaYW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment