Robbery : युगल को रोका, लूटपाट कर भागे लुटेरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
पॉश कॉलोनी शास्त्रीनगर (Posh Colony Shastrinagar) में महावीर सर्कल (Mahavir circle) के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोपेड सवार युगल को रोका व युवक के गले से सोने की चेन लूट (Gold chain robbery with couple) ली। लुटेरों ने सोने की अंगूठियां छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जोगेन्द्रसिंह ने बताया कि मरूधर केसरी नगर निवासी एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ होटल में खाना खाने के बाद मोपेड पर शनिवार देर रात घर लौट रहा था। शास्त्री सर्कल से महावीर सर्कल रोड के बीच सेक्टर बी में एक मकान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने आड़े फिरकर मोपेड रोक ली। इससे युगल सहम गए। वे कुछ समझ पाते उससे पहले लुटेरों ने छीना-झपट्टी शुरू कर दी। उन्होंने युवक के गले से सोने की चेन लूट ली। वहीं, हाथ में पहनी सोने की अंगूठियां भी छीनने का प्रयास करने लगे। युगल के चिल्लाने पर बाइक सवार तीनों लुटेरे भाग गए।
रात करीब 12.15 बजे सूचना मिलने पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस वारदातस्थल पहुंची। लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई। सीसीटीवी फुटेज से भी तलाश शुरू की गई।
इनसे मिले सुराग के आधार पर हेड कांस्टेबल मजीद खान, कांस्टेबल दुर्गाराम व कानाराम ने अजय उर्फ जस्सी को हिरासत में लिया। उसने भगत की कोठी निवासी मुकेश गुर्जर व एक अन्य युवक के साथ सोने की चेन लूटना कबूल किया। तलाश के बाद मुकेश को भी पकड़ लिया गया। वारदात स्वीकारने पर पाल रोड पर शोभावतों की ढाणी में भगवान महावीर नगर निवासी अजय उर्फ जस्साराम उर्फ जस्सी (28) पुत्र निंबाराम सुथार और भगत की कोठी निवासी मुकेश (25) पुत्र मोहनलाल गुर्जर को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। अजय के खिलाफ धारदार हथियार का एक मामला पहले से दर्ज है।
एक अन्य आरोपी फरार
पुलिस का कहना है कि वारदात में एक अन्य युवक भी शामिल था। जिसकी तलाश की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त बाइक
मुकेश की है। आरोपियों से सोने की चेन व बाइक बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rUO7vjL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment