NDA: छात्राओं के लिए दूसरा एनडीए एग्जाम, उत्साह में नजर आई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (CDS) और नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी (NDA) परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एनडीए परीक्षा में करीब 64 फीसदी और सीडीएस परीक्षा में लगभग 53 फीसदी उपस्थिति रही। केेंद्र सरकार की ओर से छात्राओं को एनडीए परीक्षा में शामिल होने की हरी झंडी देने के बाद यह दूसरी एनडीए परीक्षा था। सेना में जाने को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह नजर आया। परीक्षा केेंद्र से बाहर आई छात्राओं ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी अच्छा रहा। मध्यम स्तर का आया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर-प्रथम) श्री रामचंद्र गरवा ने बताया कि कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (सीडीएस) (II) तीन सत्र में (प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे एवं दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक) तथा नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (II) दो सत्र में (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से सांय 4.30 बजे तक) जोधपुर शहर में 26 शिक्षण संस्थाओं में आयोजित की गई।

सीडीएस परीक्षा तीन पारी में हुई। इसके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सुबह 9 से 11 बजे की पारी में 1999 अभ्यर्थियों में से 1061 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोपहर 12 से 2 बजे की पारी में 1999 में से 1055 अभ्यर्थी और दोपहर तीन बजे से सांय पांच बजे तक की तीसरी पारी में 888 में से 432 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एनडीए परीक्षा दो पारियों मेें हुई। कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए। एनडीए की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पारी में पंजीकृत 6271 अभ्यर्थियों में से 4026 और दोपहर दो से अपराह्न 4.30 बजे की दूसरी पारी में 3982 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एडीएम शहर-प्रथम रामचंद्र गरवा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

--------------

सेना में जाना अच्छा लगता है। परीक्षा अच्छी हुई। सकारात्मक परिणाम की काफी उम्मीदें हैं।

- संतोष

सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हूं। प्रश्न पत्र अच्छा गया। उम्मीद है कि सेना के दरवाजे खुले मिलेंगे।

- दीपिका

----------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cy9E17m
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment