जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड (Chopasni Housing Board) के सेक्टर 21 में लोहे के दरवाजे का ताला लगा कूंदा तोड़कर नकाबपोश चोरों ने शनिवार मध्यरात्रि ज्वैलरी दुकान से लाखाें रुपए का सोना व चांदी के आभूषण (lakhs of Gold and silver ornaments stolen from shop) चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर नजर आए हैं। जिनके आधार पर तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 21 निवासी दिलीप सोनी के मकान के भूतल पर रीना ज्वैलस नामक आभूषण की दुकान है। इसके ऊपर ही वो परिवार सहित रहते हैं। मध्यरात्रि करीब ढाई बजे तीन नकाबपोश युवकों ने सेंध लगाई। मकान में प्रवेश करने वाले लोहे की जाली वाले दरवाजे का ताला लगा कूंदा तोड़कर चोर अंदर घुसे। दुकान के अंदर वाले गेट से दो नकाबपोश दुकान में घुसे और 35 ग्राम सोना व सोने के कुछ अन्य आभूषण और करीब सात-आठ किलो चांदी के विभिन्न जेवर चुरा लिए। इन दोनों का एक साथी और भी था। जो संभवत: दुकान के बाहर रैकी कर रहा था।
घरवाले रविवार सुबह उठे तो ताला व कूंदा टूटा देखा। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
सीसीटीवी कैमरे में नजर आए तीन नकाबपोश
पुलिस ने दुकान व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। जिनमें तीन नकाबपोश युवक नजर आए हैं। दो युवकों ने दुकान में घुसकर चोरी की है। जबकि एक युवक बाहर ही था। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9GAPJd8
0 comments:
Post a Comment