जोधपुर।
भगत की कोठी थानान्तर्गत (Police station Bhagat ki Kothi) रामेश्वर नगर (Rameshwar Nagar) में बुधवार को एक बाल वाहिनी बस के टकराने से बिजली का पोल (Electricity pole collapsed on Baal Vaahini) क्षतिग्रस्त होकर बस पर गिर गया। गनीमत रही कि बस में सवार स्कूली बच्चे करंट की चपेट में नहीं (No student injured in Baal Vaahini accident) आए। बस को जब्त किया गया।
एसआइ शैतानसिंह ने बताया कि निजी विद्यालय की बाल वाहिनी बस सुबह बच्चों को लेने के लिए रामेश्वर नगर में पहुंची। गली के एक मोड़ पर बाल वाहिनी बस बिजली के पोल से टकरा गई। पोल क्षतिग्रस्त होकर बाल वाहिनी के ऊपर गिर गया। बस में सवार स्कूली बच्चों में हड़कम्प मच गया। आस-पास के लोग बाहर आए और बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाला। फिर उनके परिजन को सूचित किया गया। जो मौके पर आए और बच्चों को स्कूल छोड़ा।
हादसे का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। डिस्कॉम को अवगत कराकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। बाद में क्रेन बुलाकर डिस्कॉम कर्मचारियों ने पोल हटाया। फिर उसे दुरुस्त किया गया। पुलिस ने एमवी एक्ट में बस जब्त की है। इस संबंध में फिलहाल डिस्कॉम की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WNwcJYT
0 comments:
Post a Comment