फैक्ट फाइल (Fact file)
- 15 दिन में बढ़ी वारदातें
- 12 चोरियां हो चुकी हैं अब तक इस अवधि में शहर में
- 5 लूट की वारदातें भी
- 2 बाहरी थाना क्षेत्रों में वारदातें ज्यादा
जोधपुर।
कोरोना (Corona) के चलते दो साल आयोजित होने वाले बाबा रामदेव मेले (Baba Ramdev Mela) को लेकर जातरुओं की आवाजाही बढ़ गई है। जोधपुर में प्रतिदिन दस हजार जातरू पहुंच रहे हैं, लेकिन लोक देवता (folk deity) के प्रति आस्था रखने वाले जातरुओं की भीड़ की आड़ में कई अपराधिक गिरोह भी सक्रिय (Doubt : Criminals are active in Baba Ramdev mela) होने लगे हैं। वहीं, पैदल व मोटरसाइकिल सवार जातरुओं के सड़क हादसों का शिकार होने की भी आशंका सताने लगी है।
ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम व सूने मकान निशाने पर मेलावधि के दौरान प्राय: नकबजनी व लूट की वारदाते बढ़ जाती हैं। जातरुओं की आड़ में राज्य के ही नहीं अपितु दूसरे राज्यों के अपराधिक गिरोह सक्रिय होते हैं। जो ग्रामीण क्षेत्र में सूने मकान अथवा एटीएम को निशाना बनाते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में घरवालों के खुले में सोने का फायदा उठाकर गिरोह मकान में हाथ साफ करने से नहीं चूकते हैं।
कुड़ी भगतासनी में अधिक वारदातें
कमिश्नरेट का बाहरी क्षेत्र होने से \Bकुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में नकबजनी व लूट बढ़ी है। इनकी रोकथाम व गिरोह को पकड़ने के लिए डीसीपी गौरव यादव के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, बनाड़ थाना क्षेत्र में नकबनजी में इजाफा हुआ है।
एक पखवाड़े में दो दर्जन से अधिक चोरी, 5 लूट
पुलिस कमिश्नरेट और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में अगस्त के पहले पखवाड़े में तीस से अधिक वारदातें हो चुकी हैं।इनमें दो दर्जन से अधिक नकबजनी शामिल हैं। जबकि आधा दर्जन लूट हुई है। हालांकि इनमें तीन आरोपी पकड़े भी जा चुके हैं।
दो मकान से 54 लाख के जेवर चोरी
गत एक अगस्त की रात बोरुंदा थानान्तर्गत बीनावास निवासी ओमाराम जाट के मकान से चोरों ने करीब पचास लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर चुरा लिए। वहीं, गांव के ही तिलोकराम जाट के मकान से चार-पांच लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।
मेला परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात, रात्रि गश्त बढ़ेगी
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) गौरव यादव का कहना है कि मसूरिया मेले में इस बार जातरुओं की भीड़ काफी अधिक रहने की संभावना है। मेला परिसर में 15 अगस्त से एक अधिकारी व दस जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है। प्रतापनगर सर्कल व देवनगर थाने का जाब्ता भी सक्रिय किया गया है। जल्द ही अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया जाएगा। रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है। हाइवे पर हादसे रोकने के लिए वाहनों व पशुओं पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। भण्डारों की भी जांच शुरू की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TAJdBR1
0 comments:
Post a Comment