Weather: जोधपुर में चले झरने, देखें वीडियो

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। गली-मौहल्लों की छोडि़ए, लोगों के घरों में पानी घुस गया और परिवार के सभी लोग मिलकर बाल्टी, टब से पानी बाहर फैंक रहे थे, बावजूद इसके लंबे अरसे बाद हुई झमाझम बारिश की खुशी थी। लोग एक दूसरे को फोन करके अपने इलाके में जल भराव व बारिश की स्थिति का जायजा ले रहे थे। तेज बारिश से शहर के बाहरी इलाकों में झरने चल पड़े। दईजर, बेरीगंगा, मंडोर का पहाड़ी इलाका, भीमभडक़ में 20 से 30 फीट तक झरना चला। झरने का लुत्फ उठाने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। युवा, महिलाएं, बच्चे और पुरुषों ने शाम तक झरने का आनंद उठाया। लोगों ने अपने मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ वीडियो भी बनाए और शेयर भी किए। कायलाना झील पर पुलिस का पहरा होने से वहां लोग नहीं जा सके।

खाण्डा फलसा का बाळा खाड़ी देशों तक पहुंचा

बीती रात दो घण्टे तक तेज बारिश से चांदपोल व ब्रह्मपुरी का पानी एकदम से नवचौकिया, आडा बाजार, खाण्डा फलसा होते हुए तेज रफ्तार से जालोरी गेट की तरफ बह रहा था, जिसमें दुपहिया व चार पहिया वाहन बह गए। यह बहाव गंगा नदी की तरह काफी तेज था। स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा बनाए गए वीडियो ट्विटर, फैसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप पर इतने वायरल हुए कि विदेश तक पहुंच गए। मंगलवार को जोधपुर में भारी बारिश के वीडियो कई लोगों के स्टेट्स, फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए।

सुबह 10 बजे रुकी बारिश, ताकि ऑफिस जा सके

बरसात अलसुबह पांच बजे से कभी धीमी तो कभी तेज होकर लगातार चल रही थी। तेज बारिश में लोगों को दफ्तर पहुंचने की चिंता सता रही थी। इसी बीच सुबह 10 बजे बादलों ने ब्रेक लिया जो करीब पंद्रह मिनट का था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IlzxJqY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment