Robbery : पहले लापरवाही, फिर एफआइआर और अब यह कार्रवाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस (Police station Chopasni Housing Board) ने सेवानिवृत्त वायुसैनिक (X Aiforce man & PTI) व शारीरिक शिक्षक (पीटीआइ) से मोबाइल लूट (Mobile robbery with PTI) के मामले में गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके साथी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (Mobile robbery solved, one arrested)
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि मूलत: ढांढणिया हाल सरस्वती नगर निवासी पीटीआइ पूराराम जाट गत 14 जून की शाम गांव से चौहाबो सेक्टर-16 पहुंचा, जहां निजी विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल लूट लिया था। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू की। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मूलत: लोहावट थानान्तग्रत पल्ली हाल पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी निवासी मनीष (30) पुत्र श्यामलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। वारदात में उसके साथ एक और जना शामिल था। उसको पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद करने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।साथ ही शहर में हुईं मोबाइल, चेन व पर्स लूट की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ के प्रयास किए जा रहे हैं।
पत्रिका की खबर पर चेती पुलिस
राजस्थान पत्रिका ने बुधवार के अंक में पृष्ठ-3 पर '22 दिन में लूट की 12 वारदातें, खुलासा सिर्फ एक' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के प्रयास तेज किए थे। जिसके चलते आरोपी मनीष को पकड़ा जा सका। जिसके चलते आरोपी मनीष को पकड़ा जा सका।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HVqfMzp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment