जोधपुर. चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं जोधपुर संभाग के फूड मोबाइल लैब वाहन ने गुरुवार को जालोरी गेट चौराहे पर खाद्य सामग्रियों की जांच की। संयुक्त निदेशक डॉ जोगेश्वर प्रसाद ने बताया कि लैब ने 7 आइटमों की जांच की। इसमें दूध, मावा, घी व मिर्च-मसाले शामिल थे। इसमें मिर्च में मिलावट मिली। मिर्च में स्टार्च मिला था, जिसमें सामने आया कि मिर्च के साथ अन्य तरह की मिलावट भी उसमें दिखी। शहर में 22 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर फूड लैब वाहन दूध से बनी मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करेगा। शहर में शुक्रवार को पावटा चौराहा, 15 नवम्बर को जूना खेड़ापति के पास आखलिया, 16 नवम्बर को महामंदिर चौराहा, 17 को नई सड़क, 18 को अशोक उद्यान और 22 नवंबर को चौपासनी फन वल्र्ड के पास लैब खाद्य पदार्थो की जांच करेगी। ये जांच लैब टेक्निशियन अंकुर खुराना और सहयोगी राजेन्द्र कर रहे हैं। वहीं जालोरी गेट पर कई देर तक वाहन खड़ा रहा, लेकिन लोगों ने कोई रूचि नहीं दिखाई। पत्रिका टीम ने मौके पर पहुंच कई लोगों को मोर्टिवेट किया, इसके बाद कइयों ने जांच कराई। इसमें मिर्ची की जांच गोताखोर मोहम्मद आरीफ व दूध की जांच आशीष व्यास ने कराई। इसके बाद कुछ और लोगों ने जांच कराई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C7usyl
0 comments:
Post a Comment