11वें दिन मिली एक महिला कोरोना पॉजिटिव, 125 रोगियों को डेंगू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना और डेंगू से अलर्ट रहने की जरूरत है। जोधपुर में नवंबर माह में गत 10 दिनों से शून्य कोरोना रोगी सामने आ रहे थे, वहीं ग्यारहवें दिन सांगरिया निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला की ट्रेवल हिस्ट्री बताई जा रही है, ये मथुरा से लौटी है। दोनों वैक्सीन लग चुकी है। इसका सैंपल रेलवे स्टेशन पर रैंडम लिया गया था। इस साल अब तक 71249 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67507 और 12 सौ की मौत हुई। उधर, ही डेंगू बीमारी भी थम नहीं रही। गुरुवार को सवा सौ केस सामने आए। इसमें 99 केस डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों व 26 केस एम्स में मिले हैं। सभी रोगी एलाइजा व कार्ड टेस्ट के जरिए पॉजिटिव आए हैं। जबकि दिवाली के बाद केस घटने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा फिलहाल होता नहीं देखा जा रहा।
5090 ने लगाई द्वितीय कोविड डोज

जोधपुर जिले में गुरुवार को 136 साइट्स पर वैक्सीनेशन चला। प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 1152 रहीं, वहीं द्वितीय डोज 5090 ने लगवाई। यहां भी दिनोंदिन प्रथम डोज लेने वालों की संख्या कम होती दिख रही है। कई लोग वैक्सीन लगाने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। कई वैक्सीन सेंटर पर सन्नाटा पसरा पड़ा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3HbT3FP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment