स्कूलों में साइकिलें बांटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्य चल रहा है। प्रोफेसर अय्यूब के मुख्य आतिथ्य में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के 133वें जन्म दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में छात्राओं को साइकिल वितरित की। संस्था प्रधान मजाहिर सुलतान जई ने बताया कि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मोहम्मद रफ ीक खान ने की। ग्राम पंचायत पालड़ी मांगलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नवम एवं दसवीं की बालिकाओं को साइकिल वितरण ग्राम सरपंच जितेंद्र चौधर, केरू उप प्रधान जय सिंह गहलोत एवं संस्था प्रधान पुष्पा मीणा ने की। कुल 42 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। रामावि बासनी करवड़ में 41 बालिकाओं को साइकिलें दी गई। मंडोर सीबीइओ तुलछाराम, पीइइओ लक्ष्मी कन्नौजिया, एचएम भंवरलाल सहित कई शिक्षक व गणमान्य मौजूद थे। रामावि सांसी बस्ती भदवासिया में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्रसिंह सोलंकी, पार्षद सीमा खींची, संस्था प्रधान पिंकी बोहरा की मौजूदगी में साइकिलें बंटी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3omyoWT
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment