8 साल बाद राजकीय महाविद्यालय में शुरू होगी पीजी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित शहर के पहले राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के 8 साल बाद इस वर्ष से स्नातकोत्तर शुरू होने जा रही है। शुरुआत में इतिहास में एमए और रसायन शास्त्र में एमएससी शुरू की जाएगी। इसके लिए अगले सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। अगले साल से अन्य विषयों में भी स्नातकोत्तर शुरू होगी।
राजकीय महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2013 में की गई थी। पहले यह चैनपुरा में संचालित हो रहा था। उसके बाद इसे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में स्थानांतरित किया गया। वर्तमान में यहां कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित हो रहा हैं। इस साल यहां प्रवेश के लिए एक सीट पर 4 आवेदन आए। बीए की करीब 300 सीटों के लिए 1200 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। छात्र-छात्राओं की जरूरत और महाविद्यालय के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए अब पीजी शुरू की जा रही है। इतिहास और रसायन शास्त्र दोनों के लिए कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने व्याख्याताओं के दो-दो पद स्वीकृत किए हैं। राजकीय महाविद्यालय की ओर से चारों पदों को विद्या संबल योजना के अंतर्गत गेस्ट फैकल्टी नियुक्त कर भरा जाएगा।

अन्य 3 महाविद्यालयों में खाली रह गई स्नातक सीटें
जोधपुर शहर में वर्तमान में चार राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय महाविद्यालय को छोडकऱ अन्य तीन महाविद्यालय राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला, राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर और राजकीय महाविद्यालय कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में स्नातक पाठ्यक्रम की सीटें खाली रह गई है। इसके लिए अब ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो रही है। वरियता सूची का प्रकाशन शनिवार को किया जाएगा। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी 15 और 16 नवंबर को अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।

सूरसागर कॉलेज में 100 में से 83 सीटें भरी
राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर इस साल शुरू किया गया है। सबसे पहले यहां बीए शुरू की गई है। बीए की 100 सीटें है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से इसमें से 83 सीटें भर चुकी है।

स्कूल में संचालित है दो कॉलेज
सूरगसार और कुड़ी हाउसिंग बोर्ड राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान में स्कूल भवन में संचालित हो रहे हैं। इनके लिए शीघ्र ही अलग से भवन की व्यवस्था की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oBUzc7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment