Watch- 132 पाक विस्थापितों को प्रदान की भारतीय नागरिकता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। पाक विस्थापितों को सूचना केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता प्रमााण पत्र सौंपे गए। महापौर नगर निगम उत्तर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि यह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संवेदनशीलता ही है कि आज एक साथ इतने पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिल रही है। शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सीएम राज्य के हर नागरिक के साथ पाक विस्थापितों के लिए भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राज्य सरकार पाक विस्थापितों के समस्या के निराकरण के लिए तत्पर है।

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि हम लोगों को कैम्प मोड में काम करना होगा, जिससे पाक विस्थापितों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। शिविर में उन्होंने एक-एक कर पाक विस्थापितों की समस्याएं सुनी।
उप सचिव गृह विभाग भवानी शंकर ने कहा कि यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता है कि जो कैम्प आयोजित कर पाक विस्थापितों की समस्या का निदान कर रही है।

समाजसेवी अयूब खान और सीमांत लोक संगठन के हिन्दूसिंह सोढा ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी पाक विस्थपितों को बधाई दी। शिविर प्रभारी एडीएम सिटी प्रथम रामचन्द्र गरवा ने बताया कि गुरुवार को कैम्प के माध्यम से 132 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। प्राप्त 128 आवेदनों में पूर्व में रह गई कमी को पूर्ण किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सीआईडी रमेश मेघवाल सहित अन्य मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qv7I9q
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment