जोधपुर.
उदयमंदिर थाना पुलिस ने चेक में कांट-छांट कर धोखाधड़ी के मामले में चौदह साल से फरार आरोपी को मित्र बन मिठाई देने के बहाने बुलाकर सोमवार को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज होने के बाद से वह मुम्बई भाग गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि ८ दिसम्बर २००७ को चेक में कांट-छांट कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। पाली में सदर कोतवाली थानान्तर्गत पुरानी सब्जी मण्डी क्षेत्र में सादडि़यों का बास निवासी मुकेश संकलेचा तब से फरार था। पुलिस से बचने के लिए वह मुम्बई चला गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से वह गत वर्ष जोधपुर आया था और रेलवे स्टेशन के आस-पास रहने लगा था। इसका पता लगने पर पुलिस ने मित्र बनकर उससे सम्पर्क किया और दीपावली की मिठाई लेने के लिए मिर्धा सर्किल के पास बुलाया। उसके मिर्धा सर्किल के पास पहुंचते ही हेड कांस्टेबल भगाराम, सोनू व कांस्टेबल सूरजाराम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wrhryl
0 comments:
Post a Comment