महिला के अपहरण के तीनों आरोपियों को भेजा जेल, दो एएसआइ व चालक सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत झंवर रोड पर मां के सामने महिला का एसयूवी में अपहरण करने के तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। उधर, तीनों को एक घंटे में पकडऩे पर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने दो एएसआइ व कांस्टेबल चालक को सम्मानित किया।

थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि प्रकरण में आरोपी बासनी सिलावटान निवासी सुनील राव पुत्र किशोर, जेठाराम राव पुत्र दल्लाराम, अशोक राव पुत्र फगलूराम को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तीनों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
उधर, पीडि़त महिला के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस संबंध में मंगलवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि रविवार शाम एसयूवी में सवार तीन युवकों ने मोपेड सवार महिला का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने नाकाबंदी कराकर करीब एक घंटे में भोपालगढ़ रोड पर जाजीवाल भाटियान के पास एसयूवी रोक तीनों को पकड़ लिया था। भाई की तरफ से तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दो एएसआइ व कांस्टेबल को 501-501 का रिवॉर्ड

अपहरण के एक घंटे में तीनों युवकों को पकडऩे व महिला को छुड़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने एएसआइ कुशालराम, ओमाराम व चौहाबो थाने के कांस्टेबल चालक गणेशराम को 501-501 रुपए का रिवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mVkiwc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment