युवक लापता, डूबने का अंदेशा, 11 घंटे तलाश के बावजूद नहीं मिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शहर के भीतर गुलाब सागर के किनारे गुरुवार सुबह लावारिस हालत में मोटरसाइकिल मिलने के बाद एक युवक के डूबने की आशंका के चलते 11 घंटे तक गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन अंधेरा होने तक युवक नहीं मिला। अब शुक्रवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।
सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि सुबह 5.30 बजे गुलाब सागर के पास एक बाइक लावारिस हाल में खड़ी मिली। पास ही रहने वाले एक व्यक्ति को किसी के पानी में कूदने की आवाज सुनाई दी। वो बाहर आए, लेकिन कोई नजर नहीं आया। पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय दो गोताखार बुलाकर गुलाब सागर में तलाश कराई गई। फिर सिविल डिफेंस के गोताखोरों की टीम भी वहां पहुंची और काफी देर तक गुलाब सागर में तलाश की। इसके बावजूद युवक का कोई पता नहीं लग पाया।
ऐसे में पुलिस की एसडीआरएफ के गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने भी शाम सवा छह बजे तक गुलाब सागर में सघन तलाशी ली। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य रोकना पड़ा। अब शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
नाव की मोटर से पानी में हिलाया, फिर भी नहीं मिला
एसडीआरएफ के गोताखोर संसाधनों से लैस होकर गुलाब सागर पहुंचे। उन्होंने पानी में बोट यानि नाव चलाई। उसकी मोटर से पानी को हिलाया व उथल-पुथल करने का प्रयास किया। ताकि यदि युवक पानी में फंस गया हो तो बाहर आ सके, लेकिन फिर युवक नहीं मिला।
घर से दुकान निकला, लेकिन नहीं पहुंचा
पुलिस का कहना है कि जलाशय के बाहर मिली बाइक पुलिस लाइन के सामने होटल के पास रहने वाला एक युवक की है। जिसकी मेड़ती गेट क्षेत्र में मिठाई व नमकीन की दुकान है। वह हमेशा की तरह पांच बजे नमकीन-मिठाई का सामान तैयार करने दुकान के लिए घर से निकला था। सात बजे पिता दुकान पहुंचे तो बंद मिली। उन्होंने घर फोन लगाया, लेकिन युवक नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि लापता युवक तैराक भी है, ऐसे में उसके बाहर निकलने की संभावना भी जताई जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oAVEke
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment