फाइनेंस कम्पनी कर्मचारी से 1.14 लाख रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बोरुन्दा.़
जिले के बोरुंदा थानान्तर्गत पटेलनगर में निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से 1.14 लाख की लूट लिए गए। इस पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कर तलाश के प्रयास किए, लेकिन लुटेरे का पता नहीं लग पाया।
पुलिस ने बताया कि मूलत: सीकर हाल जैतारण निवासी भरतसिंह शेखावत पुत्र अजीतसिंह पाली की भारत फाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन का कार्य करता है। वह बोरुन्दा कस्बे से ऋण की किस्तों संबंधी राशि एकत्रित करने के बाद बुधवार को मोटरसाइकिल पर पटेलनगर के पास पहुंचा। तभी कार में आए कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल रुकवाई। एक युवक ने धक्का-मुक्की व मारपीट कर कलेक्शन राशि का बैग लूट लिया और वहां से भाग गए। बैग में 1 लाख 14 हजार रुपए थे। वारदात का पता लगने पर थानाधिकारी हुकमगिरी मौके पर पहुंचे। फिर वृत्ताधिकारी (बिलाड़ा) भूपेन्द्रसिंह शेखावत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिवादी से वारदात की जानकारी ली। रात को लूट का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गुरुवार को दुबारा मौका मुआयना किया। साथ ही टीम बनाकर जांच शुरू की गई।
पुलिस का कहना है कि कम्पनी की तरफ से कुछ समय पहले लूट का एक और मामला भी दर्ज कराया गया था। बिलाड़ा और आनंदपुर थाने में लूट के मामले दर्ज हो रखे हैं। सभी पहलूओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व बीटीएस लोकेशन खंगाले जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CuDNAq
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment