जोधपुर.
जिले के मथानिया थानान्तर्गत गगाड़ी गांव स्थित खेत पर बने ट्यूबवेल में गुरुवार को एक किशोर डूब गया। कुछ दिन बाद ही उसके चचेरे भाई की शादी होनी है।
उप निरीक्षक राजूराम ने बताया कि सूरसागर में रूपावतों का बेरा निवासी देवाराम पालीवाल का गगाड़ी गांव में ट्यूबवेल है। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पुत्र मनीष (15) भी बुधवार सुबह ट्यूबवेल पर था। वह पानी के हौद के पास कार्य कर रहा था। इतने में वह हौद पर लगी पानी की मोटर चालू करने गया, जहां उसका पांव स्लिप हो गया और वह हौद में जा गिरा। यह देख वहां कार्य कर रहे लोग भी पानी में उतरे और कुछ देर की मशक्कत के बाद ही उसे बाहर निकाल लिया। फिर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मनीष की मृत्यु हो गई। एसआइ राजूराम अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम करवा शव परिजन को सौंपा।
पुलिस का कहना है कि मनीष के चचेरे भाई की दो-तीन दिन बाद ही शादी होनी है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oZ89Xd
0 comments:
Post a Comment