लोहे के पाइप से भरी लोडिंग टैक्सी पलटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहे के पाइप से भरी लोडिंग टैक्सी पलटी
- बाइक से टकराने पर हादसा, जनहानि टली
जोधपुर.
सांगरिया से पाल पशु मेला रोड पर सोमवार शाम मोटरसाइकिल को टक्कर मार लोहे के पाइप से भरी एक लोडिंग टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक चालक व महिला के चोट आई। लोहे के पाइप से जनहानि होने से बच गई।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोहे के पाइप से भरी एक लोडिंग टैक्सी सांगरिया से पशु मेला रोड पर आई। तभी वहां बाइक आ गई और टैक्सी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक व पीछे बैठी महिला के चोट आई। टक्कर से टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके तीनों टायर आसमान की तरफ हो गए। आस-पास के लोग मौके पर आए और चालक को बाहर निकाला। फिर टैक्सी सीधी करवाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oBWUVR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment