हथियार दिखा घर से लाखों के आभूषण व 1.50 लाख रुपए लूटे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत हरिओम नगर में दो युवक एक मकान में घुसे और महिला व दो बच्चों को हथियार से डरा-धमकाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 1.50 लाख रुपए लूट लिए। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर न आने से पुलिस ने वारदात पर संदेह जताया।
पुलिस के अनुसार गत 29 सितम्बर की देर रात हरिओम नगर निवासी अश्विनी कुमार पुत्र विल किशन के घर में दो जने घुसे। दोनों ने हथियार निकाले और अश्विनी की पत्नी व दो बच्चों को डराया-धमकाया। इससे महिला ने दोनों बच्चों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। दोनों बदमाश एक अन्य कमरे में घुसे, जहां अलमारी का ताला तोड़ा और सोने की पांच चेन, सोने की छह अंगूठी, ब्रेसलेट, सोने की दो कड़े, छह ईयर रिंग, गले का एक सैट, चांदी के कड़े और 1.50 लाख रुपए चुराकर ले गए।
बदमाशों के निकलने के बाद पत्नी व बच्चे बाहर आए। उन्होंने पति को सूचना दी। पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस घटनास्थल पहुंची व जांच की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन किसी भी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर नहीं आई।

थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर का कहना है कि हथियार दिखाकर जेवर व रुपए चोरी का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। फुटेज व अन्य पहलूओं से जांच के बाद वारदात पर संदेह है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Dh7BS1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment