जोधपुर. कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए राजस्थान सरकार के शासन सचिव की ओर से जारी गाइडलाईन एवं पुलिस प्रशासन जोधपुर के निर्देशानुसार आसोजी नवरात्र के दौरान मेहरानगढ़ में दर्शनार्थियों का प्रवेश इस बार भी निषेध रहेगा। मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन अनुसार विभिन्न धार्मिक आयोजन, मेले, इत्यादि पर रोक के तहत पुलिस प्रशासन जोधपुर के साथ आगामी आसोजी नवरात्र (7 अक्टूबर से 14 अक्टूबर) के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राज्य सरकार के आदेशानुसार दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर मेहरानगढ़ में सभी दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्णतया बन्द रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आसोजी नवरात्र में राज्य सरकार की गाइड लाइन की पालना करते हुए जोधपुर पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार चामुण्डा मंदिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uFcGQX
0 comments:
Post a Comment