बिना डिग्री का डॉक्टर ड्रीप चढ़ाते व सुई लगाते मिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. गुढ़ा रोड झालामंड में एक फर्जी चिकित्सक को लूणी स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर आमजन की शिकायत के बाद अवैध प्रेक्टिस करते पाया है। ये झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री के ड्रीप व इंजेक्शन लगाते मिला। लूणी बीसीएमओ डॉ. मोहनदान देथा ने बताया कि पुलिस के सहयोग से भगवती क्लिनिक पर एनके शर्मा को दो मरीजों को भर्ती कर ड्रीप चढ़ाते व सुई लगाते पाया गया। पूछताछ के दौरान कोई डिग्री, प्रमाण पत्र व रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। क्लिनिक पर बहुत सारी दवाइयां व बायोवेस्ट बिखरा हुआ मिला। यहां दो टेबल मिली। एक पर ड्रिप चढ़ाई जा रही थी और दूसरे पर मरीज इंजेक्शन लगाने बैठा दिखा। क्लिनिक को सील किया गया और अनुसंधान जारी है। गौरतलब हैं कि लूणी बीसीएमओ डॉ. देथा लगातार झोलाछापों पर कार्रवाई कर रहे हैं। जोधपुर में आसपास क्षेत्रों में खूब झोलाछाप हैं, लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jECOXG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment