पशु से बाइक टकराने पर नीचे गिरे बालक को बस ने कुचला, मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर). लोहावट थाना क्षेत्र में लोर्डिया व छीला के बीच जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर सोमवार रात को लोहावट की ओर आ रही बाइक सड़क पर एकाएक आए पशु से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार युवक व बालक नीचे गिर गए।

उस समय जोधपुर से फलोदी जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा युवक के गंभीर चोट आई। इस पर उसे फलोदी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। घटना की जानकारी पर लोहावट व फलोदी पुलिस भी मौके पर पहुंची।


हैड कांस्टेबल राधाकृष्ण ने बताया कि शेख करीम पुत्र शेख रफीक निवासी अकनापुर थाना ताराकेसर जिला हुबली पश्चिम बंगाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि उसका दोस्त सुको सबर (16) पुत्र छोटू सबर निवासी अकनापुर व जयंता (26) पुत्र कार्तिक सोरेन सोमवार रात को करीब 8 बजे फलोदी से लोहावट मोटरसाइकिल से आ रहे थे।


लोर्डिया-छीला के बीच जोधपुर-फलोदी स्टेट हाइवे पर सड़क पर अचानक आवारा पशु के आ जाने से बाइक पशु से टकरा गई। जिससे पर बाइक पर सवार दोनों जने नीचे सड़क पर गिर गए। उस दौरान जोधपुर से आ रही रोडवेज बस ने दोनों को चपेट में ले लिया। इससे सुको सबर की मौके पर ही मौत हो गई तथा जयंता के गंभीर चोंट आई। गंभीर घायल को फलोदी अस्पताल लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया।

एमडीएम जोधपुर में उसका उपचार चल रहा है। वही मृतक सुको सबर के शव को फलोदी में मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके दोस्त को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। रोडवेज की बस को फलोदी थाने में खड़ी करवाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

बाइक भी बस के साथ घसीटीहादसे के दौरान बाइक सवारों के रोडवेज बस की चपेट में आने के बाद नीचे गिरी बाइक भी बस की चपेट में आ गई, जो बस के ब्रेक लगे तब तक करीब 15-20 फीट तक बस के साथ घसीटती हुई आगे गई।

यात्री भी सहमे

बस के अचानक ब्रेक लगाने तथा संतुलन बिगडऩे से बस में सवार यात्री सहम गए व उनमें खलबली सी मच गई। बस से यात्री नीचे उतर गए। इसके बाद पीछे से जोधपुर से आई दूसरी रोडवेज की बस में बिठाकर आगे के लिए रवाना किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3145aUZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment