भावी (जोधपुर). लाम्बा-भावी मार्ग पर मंगलवार दोपहर स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। करीब आधा दर्जन बच्चों को चोट लगी, ग्रामीण निजी वाहन से उपचार के लिए उन्हें बिलाड़ा के ट्रोमा सेंटर लेकर गए। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों को जानकारी मिली।
प्रेरणा पब्लिक स्कूल बिलाड़ा की बस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। लाम्बा मार्ग पर सडक किनारे सर्विस रोड की खुदाई की गई है। ऐसे में इन दिनों यहां उबड़-खाबड़ रास्ता है। मोड़ पर सामने से वाहन आने पर स्कूल बस को खुदाई की गई सर्विस रोड पर उतारा गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस का शीशा टूट गया। बच्चे रोने व चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर खेत मे काम रही महिलाएं व युवतिया मौके पर पहुंची। ग्रामीण, राहगीर और कुछ वाहन चालक रुके और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, तब अभिभावकों के पास सूचना पहुंची। मौके पर भीड जमा हो गई। बच्चों को कुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Emc6Lg
0 comments:
Post a Comment