बापू व -शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। विभिन्न संगठनों की ओर से गांधी-शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कई जगहों पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, स्वच्छता अभियान, पुष्पाजंलि कार्यक्रम, प्रदर्शनी व काव्यगोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गांधी शांति प्रतिष्ठान केन्द्र एवं जेएनवीयू के प्रौढ़ सतत एवं आजीवन शिक्षा विभाग की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना के बाद सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस मौके कॉलेज शिक्षा सहायक निदेशक डॉ बीएल देवड़ा, साहित्यकार डॉ कमल मोहनोत, गांधीभवन के सचिव डॉ भावेंद्र शरद जैन व डॉ ओपी टाक ने विचार व्यक्त किए।

मानजी का हत्था स्थित भारत सेवा संस्थान में ट्रस्टी जसवंत सिंह कच्छवाहा, राजेन्द्र सोलंकी, सुनील परिहार, धनपत गुजर, संस्थान प्रभारी नरपत सिंह कच्छवाहा तथा प्रतियोगी परीक्षा अध्ययन केन्द्र के विद्यार्थिर्यों ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके गांधी के जीवन वृतान्त पर आधारित गांधी साहित्य पुस्तक एवं चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

स्वर्ण भारत परिवार की ओर से ऑनलाइन आयोजित ग्लोबल गांधी पीस कॉन्फ्रेंस में भारत सहित कई देशों के युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान 51 लोगों को ग्लोबल गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किए गए। सिन्धी कल्चरल सोसाइटी और राजस्थान सिन्धी अकादमी की ओर से सिन्धी नाटकों में सिन्धियत और गांधी दर्शन विषयक राष्ट्रीय वेबिनार में 14 सिन्धी लेखकों सहित मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के पूर्व निदेशक अहमदाबाद के डॉ जे लालवानी ने विचार व्यक्त किए।

शास्त्री सर्किल पर श्रद्धासुमन
कायस्थ समाज की विभिन्न संस्थाओं ने शास्त्री सर्किल स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राजस्थान कायस्थ महासभा के संभागीय अध्यक्ष इंजीनियर निर्मल कुमार माथुर, लाचू कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आरएल माथुर, अभा कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल माथुर कोलरी व पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि

शहर कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी व लालबहादुर शाी को पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धा के साथ याद किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक मनीषा पंवार, सुपारस भंडारी, रमेश बोराणा, सुनील परिहार सहित कई कांग्रेसजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित की। देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष व बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल के नेतृत्व में पुष्पाजंलि अर्पित की गई


युकां ने निकाली तिरंगा यात्रा

गांधी-शाी जयंती के मौके युवक कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। शहर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रियाज मोहम्मद व देहात जिलाध्यक्ष रामनिवास बुधनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता 100 मीटर लम्बी तिरंगा लेकर शामिल हुए। शहर की तिरंगा यात्रा शाी सर्किल से और देहात की यात्रा रेजीडेंसी रोड स्थित शहीद स्मारक से रवाना होकर मेडिकल चौराहा गांधी प्रतिमा तक पहुंची। वहां गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
जनजागरण प्रदर्शनी

राजकीय आयुर्वेद चिकि त्सालय एमजीएच में गांधी जयंती के मौके प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जनजागरण के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। भारत सेवा संस्थान सचिव जसवंतसिंह कच्छवाहा ने उद्घाटन किया। के आयुष प्रभारी डॉ. महेन्द्र कच्छवाहा के अनुसार इस मौके अधीक्षक डॉ. राजश्री बेहरा समेत कई लोगों ने प्रदर्शनी को निहारा। एम्स में एकेडमिक डीन डॉ. कुलदीपसिंह, अधीक्षक डॉ. एमके गर्ग, इएनटी विभाग प्रमुख डॉ. अमित गोयल की मौजूदगी में कॉकलियर इंप्लांट करवा चुके बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य आदि गतिविधियों में शिरकत की।

यहां भी हुए आयोजन
निफ्ट में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के महोत्सव व गांधी जयन्ती के अवसर पर 'मेरा गांव मेरी धरोहर' थीम पर पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान में गांधी-शास्त्री जयंती पर क्षेत्रीय पार्षद अजय जोशी व सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में चिन्मय जोशी के संयोजन में 'स्वच्छ भारत अभियान: महात्मा गांधी विषयक पोस्टर प्रतियोगिता हुई। बादल चंद सुगन कंवर चौरडिया बालिका उमा विद्यालय में करुणा क्लब ने चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। करूणा इंटरनेशल ने राजकीय अस्पतालों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। नवज्योति मनोविकास विशेष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने 'प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया। राजकीय कन्या महाविद्यालय मगरा पूंजला, राजकीय महाविद्यालय व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3it9GCi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment