जोधपुर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष विंग ने रेलवे डीआरएम कार्यालय के सिग्नल एण्ड टेलिकॉम विभाग के वर्क एकाउंटेंट को चार हजार रुपए रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो की विशेष विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि रेलवे में सॉफ्टवेयर सोल्यूशन कम्पनी के संचालक की शिकायत पर रेलवे की सिग्नल एण्ड टेलिकॉम विभाग में पदस्थापित वर्क एकाउंटेंट मूलत: करौली जिले में कोटामामचारी हाल नेहरू पार्क के पास रेलवे कॉलोनी निवासी विजय कुमार (३८) पुत्र शिवचारण गुप्ता को चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसने डीआरएम कार्यालय में सिग्नल एंड टेलिकॉम विभाग में रिश्वत ली।
सॉफ्टवेयर सोल्यूशन कम्पनी के संचालक ने एसीबी के टोल फ्री नम्बर १०६४ पर गत दिनों रेलवे में वर्क एकाउंटेंट के रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। एसीबी मुख्यालय ने मामले को एसीबी की विशेष विंग को सौंपा। एसीबी ने संचालक से सम्पर्क किया। सॉफ्टवेयर सोल्यूशन कम्पनी रेलवे व अन्य सरकारी विभागों में टेण्डर लेती है। गत दिनों उत्तर पश्चिम रेलवे में बल्क एसएमएस का टेण्डर उसकी कम्पनी को मिला। इस टेण्डर की पत्रावली प्रोसिंग में लाने के लिए विभाग के वर्क एकाउंटेंट विजय कुमार ने चार हजार रुपए मांगे थे। एसीबी ने गोपनीय सत्यापन कराया तो रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BCUNEZ
0 comments:
Post a Comment