लोकसभा अध्यक्ष बिरला सहित केन्द्रीय मंत्री-विधायक पहुंचे मंत्री शेखावत के घर संवेदनाएं जताने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। सांसद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पिता शंकर सिंह शेखावत महरोली से मिलने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य नेता पहुंचे।

करीब एक घंटे तक नेताओं ने शेखावत के निवास पर समय बिताया, उनकी माता मोहन कंवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सांसद सी.पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश, प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, अशोक सैनी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भी निवास पर पहुंचे।

सेना के अधिकारी भी पहुंचे
कोणार्क कोर के जीओसी लिफ्टिनेट जनरल पी एस मिन्हास, श्रीमती अरूणा मिन्हास, बिरगेडियर एम.एस जोधा ने संवेदनाएं जताई। राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस देवेंद्र कच्छवाह, राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस जी.के व्यास, एम्स के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा, चौपासानी शिक्षा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह रोहट सहित अन्य भी निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3p4CHs2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment