शुष्क दिवस पर शराब की बिक्री, एक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

शुष्क दिवस पर शराब की बिक्री, एक गिरफ्तार
- शराब के तीन व बीयर के आठ कार्टन जब्त
जोधपुर.
शुष्क दिवस के बावजूद शनिवार को धड़ल्ले से शराब की बिक्री होती रही। मण्डोर थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम पूर्व के साथ मिलकर मिरासी कॉलोनी में शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शराब की तीन व बीयर की आठ पेटियां जब्त की।
पुलिस के अनुसार शुष्क दिवस के बावजूद मिरासी कॉलोनी के ओम नगर में शराब की बिक्री होने की सूचना मिली। डीएसटी के प्रभारी व उप निरीक्षक दिनेश डांगी के नेतृत्व में एसआइ किशनाराम, हेड कांस्टेबल कमरू खां, कांस्टेबल देवाराम, ओमाराम, जयराम, गिरवरसिंह व प्रेमाराम ने ओम नगर में दबिश दी, जहां तलाशी लेकर पिंटू को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से देसी शराब के तीन कार्टन और बीयर केन के आठ कार्टन जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मूलत: नागौर हाल मिरासी कॉलोनी के ओम नगर निवासी पिंटू पुत्र चांदमल आचार्य को गिरफ्तार किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B6wG1h
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment