जोधपुर.
पबजी गेम खेलने के दौरान पश्चिम बंगाल की युवती ने मित्रता के बाद एक युवक को जाल में फांसकर अश्लील फोटो व वीडियो बनाए व पांच लाख रुपए मांगने लगी। युवक उसे कीमती मोबाइल पहले ही गिफ्ट कर चुका था। पीडि़त युवक ने पुलिस की शरण लेकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवक की शिकायत पर पश्चिम बंगाल की एक युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए मांगने और आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया। आरोप है कि युवक को पबजी गेम खेलने की आदत थी। इसी के चलते कुछ समय पहले उसका सम्पर्क पश्चिम बंगाल की युवती से हुआ था। दोनों में मित्रता हो गई और वे एक दूसरे से बातचीत व चैट करने लगे थे। युवती के झांसे में आकर युवक मिलने के लिए दो बार पश्चिम बंगाल भी चला गया था। फिर पिछले दिनों युवती जोधपुर आई। वह किराए का कमरा लेकर रहने लगी, जहां युवक ने उसे कीमती मोबाइल गिफ्ट भी दिया। साथ ही साठ-सत्तर हजार रुपए भी खर्च किए थे। कमरे में मिलने जाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। बेहोश होने पर एक बार युवती ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। होश आने पर युवक से पांच लाख रुपए की मांग की गई। ऐसा न करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। इस बीच, उसे पता लगा कि युवती का नाम कुछ और है। वह उसे फर्जी नाम से ब्लैकमेल कर रही थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZM99Vr
0 comments:
Post a Comment