स्टील बर्तन बनाने की फैक्ट्री खोल स्टील कम्पनी को 1.13 करोड़ की चपत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बासनी थानान्तर्गत मरुधरा इण्डस्ट्रीज एरिया में वाराणसी के दम्पती ने स्टील के बर्तन बनाने की फैक्ट्री खोलकर स्टील पाटा खरीदकर पूर्व महापौर की कम्पनी के 1.13 करोड़ रुपए हड़प लिए। दम्पती ने फैक्ट्री का किराया भी अदा नहीं किया।
पुलिस के अनुसार एमआइए स्थित एसआरएम एलोयज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ओझा पुत्र रामपाल ने मूलत: वाराणसी हाल जोधपुर निवासी गोपालचन्द जैसवाल व उनकी पत्नी पूनम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। स्टील पाटा बनाने वाली कम्पनी के एमडी ओझा का आरोप है कि वर्ष 2019 में महेन्द्र कुमार वैष्णव के साथ दम्पती ने फैक्ट्री आकर मुलाकात की थी। खुद का वाराणसी में स्टील बर्तन बनाने का कारोबार बताया था। साथ ही जोधपुर में भी स्टील बर्तन बनाने की फैक्ट्री लगाने और उसमें माल सप्लाई करने का आग्रह किया था। दम्पती ने अपने मकान के दस्तावेज व आधार व पेन कार्ड की प्रतिलिपि भी उन्हें दी थी। दम्पती की बातों में आकर माल सप्लाई को हामी भरी। फिर ओझा के पुत्र ने बासनी में फैक्ट्री किराए पर दिलाई थी, जहां रूद्राक्ष स्टील्स इण्डस्ट्रीज नामक फैक्ट्री शुरू की गई थी। कुछ समय तक स्टील सप्लाई का भुगतान किया गया। मार्च 2020 में 1,55,60,514 रुपए बकाया हो गया। तब कम्पनी ने माल सप्लाई करना बंद कर दिया था। तब उन्हें 54,30,000 रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन कम्पनी ने बकाया भुगतान करने पर ही माल सप्लाई करने की जानकारी दी। तब दोनों ने सम्पर्क कम करना शुरू कर दिया। दम्पती ने महेन्द्र कुमार वैष्णव से भी फैक्ट्री में साझेदारी के नाम पर पांच लाख रुपए ले लिए थे।

ओझा की एक अन्य फर्म श्रीराम मेटल्स में भी 12,65,348 रुपए का भुगतान बकाया है। जिसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3D7hwcB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment