RAILWAY-----मौद्रीकरण के खिलाफ रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर।
ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फैडरेशन व नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के आह्वान पर केन्द्र सरकार की मौद्रीकरण नीति के तहत भारतीय रेल का निजीकरण करने के विरूद्ध रेलकर्मियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। मण्डल सचिव मनोजकुमार परिहार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं. 04707 रणकपुर एक्सप्रेस पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध सभा आयोजित की गई। परिहार ने बताया कि सरकार धीरे-धीरे 400 रेलवे स्टेशन, 90 पैसेन्जर गाडिय़ां, 1400 किमी का रेलवे ट्रेक गुड्स शेड, रेलवे स्टेडियम तथा कॉलोनियों का धीरे-धीरे निजीकरण कर सरकारी कर्मचारियों की संख्या न सिर्फ घटाने का कार्य कर रही है बल्कि रिक्त पदों पर भी भर्तियां नही कर रही है। यूनियन की ओर से केन्द्र सरकार को कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को नहीं मानने पर आन्दोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में सैंकड़ों रेलकर्मी शामिल थे। रेलकर्मी गुरुवार को भी प्रदर्शन करेंगे।
---
गुर्जर सचिव बने
जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यशाला शाखा जोधपुर के सचिव पद पर मदनलाल गुर्जर ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। गुर्जर ने राणा पूर्णचन्द्र दीप सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद सर्वसम्मति से नए सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं विनोद कुमार पंवार सहायक सचिव मनोनीत हुए। यूनियन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने मौद्रिकरण के विरोध में जोधपुर कार्यशाला के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38U97w9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment