यात्रा कर जोधपुर लौटे दो मरीज मिले पॉजिटिव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के बुधवार को दो केस सामने आए हैं। इन दोनों मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री हैं। जबकि जोधपुर में अब तक बाहर से आए ज्यादा मरीजों में ही कोरोना संक्रमण निकल रहा है। अंदेशा हैं कि इन्हीं के जरिए तीसरी लहर जोधपुर आ सकती है। जानकारी अनुसार एक सैन्यकर्मी पॉजिटिव आया है, जो क्वॉरंटाइन रहने के बाद पॉजिटिव आया है। दूसरी एम्स में कोई छात्रा कोर्स करने आई है, जिसने भी पढ़ाई शुरू करने से पहले टेस्ट कराया। जो पॉजिटिव निकली। ये छात्रा वाराणसी, उडीसा व हरियाणा होते हुए सड़क मार्ग से जोधपुर पहुंची हैं। इनसे विभागीय जानकारी में सामने आया हैं कि दोनों रोगी वैक्सीनेटेड हैं। सितंबर माह के 8 दिन में 4 पॉजिटिव रोगी मिले है। 6 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। अब तक इस साल 71221 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67477 और 12 सौ की मौत हुई हैं।

आज फिर वैक्सीनेशन नहीं

जोधपुर में गुरुवार को भी वैक्सीनेशन नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l3rnst
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment