जोधपुर. स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र रिडमलसर बीकानेर में संचालित राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार रोवर रैंजर प्रशिक्षण शिविर में जोधपुर के पांच रोवर रैंजर्स भाग लेकर स्काउट गाइड कलाओं का विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। कैंप में कुशल विशेषज्ञों के माध्यम से पायनियरिंग कैंपिंग, फ स्र्ट एड,मैपिंग,सीडी प्रोजेक्ट व दक्षता बैजों आपदा प्रबंधन के साथ-साथ एडवेंचर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित ने बताया की राज्य पुरस्कार रोवर रैंजर के पाठ्यक्रम के अंतर्गत बेकवुड्स मेन कुकिंग, जिसमें मात्र दो या तीन बर्तन के उपयोग से खाना बनाने के प्रशिक्षण विषय में सभी टोलियों को खाना बनाने के लिए आटे के साथ राशन का कच्चा सामान दिया गया। सभी टोलियों को दिए गए निर्धारित स्थान पर बिना बर्तन भोजन बनाने को कहा गया। जिसमें रोवर रैंजर विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हुए दाल बाटी चूरमा,आलू सब्जी,आलू पराठा, मिर्च तपोरे, मिर्ची फ्र ाई, मिस्सी रोटी, टुक्कड़ आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। शिविर संचालक एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शिविर में राज्य पुरस्कार पाठ्यक्रम के साथ युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्काउट गाइड गतिविधि में एडवेंचर बहुत महत्वपूर्ण है। एडवेंचर प्रभारी एवं सीओ स्काउट पाली जितेंद्र भाटी ने वॉल क्लाइंबिंग, मंकी ब्रिज, रिवर क्रॉसिंग, टायर वॉल, टायर चिमनी, जिप लाइन, हेंगिंग टायर, कमांडो ब्रिज आदि पर साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला ऑर्गेनाइजर सुयश लोढ़ा ने बताया कि राज्य पुरस्कार की इस प्रशिक्षण शिविर में पुष्टिकर महिला महाविद्यालय से रैंजर रितिका पंवार,निकिता चौधरी, कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से कुसुम दाधीच, जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी से रोवर रामविलास सैनी एवं रोहित सिंह गहलोत भाग ले रहे हैं। ट्रेनिंग में राज्य मुख्यालय की ओर से नियुक्त जिला ऑर्गेनाइजर स्काउट जितेन्द्र भाटी,सी ओ गाइड सुयश लोढ़ा, नरेंद्र खोरवाल, सीओ स्काउट, ज्योति रानी महात्मा,स्काउट मास्टर सोहन गोदारा व ओम प्रकाश संचालक मंडल में प्रशिक्षण दे रहे है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yS2YuR
0 comments:
Post a Comment