प्रतापनगर चौकी अब होगी पुलिस स्टेशन सदर प्रतापनगर
- नवस्वीकृत थानों में संसाधनों पर खर्च होंगे 46.60 लाख रुपए
जोधपुर.
मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद राज्य के गृह विभाग ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में चार नए पुलिस स्टेशन व तीन चौकियों के लिए बुधवार को नवीन पद व संसाधनों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। चारों पुलिस स्टेशन निरीक्षक स्तर के होंगे और प्रत्येक पुलिस स्टेशन में थानाधिकारी सहित 53-53 पुलिसकर्मी होंगे। संसाधानों के लिए 46.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। चूंकि पुलिस स्टेशन प्रतापनगर पहले से है इसलिए क्रमोन्नत होने वाली पुलिस चौकी प्रतापनगर अब पुलिस स्टेशन प्रतापनगर सदर कहलाएगा। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने बताया कि पुलिस स्टेशन प्रतापनगर पहले से अस्तित्व में है। उसका नाम बदलने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं। नवीन पुलिस स्टेशन का नाम प्रतापनगर सदर रखा जाएगा।
एक निरीक्षक सहित 53 पुलिसकर्मी होंगे पदस्थापित
मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में पुलिस स्टेशन माता का थान के साथ पुलिस चौकी प्रतापनगर, भगत की कोठी व एयरफोर्स चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने को मंजूरी दी है। चारों थानों में निरीक्षक प्रभारी होंगे। माता का थान थाने में 4 एसआइ, छह एएसआइ, 8 हेड कांस्टेबल व 34 कांस्टेबल होंगे। वहीं, भगत की कोठी, प्रतापनगर सदर व एयरफोर्स थानों के लिए एक-एक निरीक्षक, 5-5 एसआइ, 7-7 एएसआइ और 35-35 कांस्टेबल स्वीकृत किए गए हैं। पुलिस चौकी कीर्ति नगर, कायलाना झील व कालीबेरी के लिए 1-1 एसआइ व 6-6 कांस्टेबल की मंजूरी दी गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ltbjAz
0 comments:
Post a Comment