जोधपुर.
लुटेरों ने शहर में अलग-अलग जगहों पर वॉक कर रही वृद्धा के गले से सोने की चेन और मोपेड सवार महिला से बैग लूट लिया। रातानाडा व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं लग पाया।
रातानाडा थाना पुलिस ने बताया कि पुरानी लोको रोड पर दासपा हाउस की गली निवासी मंजू (63) पत्नी सोहनलाल जैन खाना खाने के बाद मंगलवार रात पौने नौ बजे घर के पास गली में घूम रही थी। इस बीच, सामने से मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने दो युवक आए और महिला के गले में झपट्टा मारा। उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और तेजी से भाग गए। छीना-झपट्टी से महिला के गले में चोट आई। उन्होंने जोर से चिल्लाकर कुछ दूरी पर वॉक कर रहे पुत्र व पुत्रवधू को बुलाया। लुटेरों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया।
नकाबपोश ने घर लौट रही महिला से पर्स लूटा
चौहाबो में झंवर रोड पर नाकोड़ा नगर निवासी एडना मेहर (56) पत्नी मोइनुद्दीन मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद सहकर्मी के साथ मोपेड पर घर लौट रही थी। मारवाड़ अपार्टमेंट से थोड़ा पहले देवनगर की तरफ से मोपेड सवार नकाबपोश युवक पास आया और महिला से बैग लूटकर भाग गया। जिसमें पेन कार्ड, आधार कार्ड, चेक बुक, पास बुक, 5-6 हजार रुपए और एक मोबाइल रखा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z0oAJo
0 comments:
Post a Comment