जोधपुर.
जिले के हरढाणी गांव में कृषि फार्म से आभूषण चुराने के मामले में दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मथानिया थाने में नेवरा रोड स्थित कृषि फार्म से भी चोरी करने का मामला दर्ज कराया गया। एक आरोपी पर मोबाइल व सोने की कंठी चुराने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार नेवरा रोड पर गौशाला के पास कृषि फार्म निवासी बाबूराम पुत्र जस्साराम जाट ने छोटा केलावा गांव निवासी कालूनाथ पुत्र अनोपनाथ के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि गत एक सितम्बर को कालूनाथ उसके फार्म हाउस आया था और चाय पिलाने का आग्रह करके बैठ गया था। पत्नी चाय बनाने लगी। इस बीच लाइट आने होने पर बाबूराम ट्यूबवेल चालू करने चला गया था। उसका मोबाइल चारपाई पर रह गया था। पीछे आरोपी ने मोबाइल व बाथरूम के बाहर टंग रही पत्नी की सोने की कंठी चुरा ली थी।
गौरतलब है कि गत शनिवार को हरढाणी निवासी पांचाराम जाट के ट्यूबवेल पर दो व्यक्ति आए थे और भिक्षा मांगने लगे थे। पांचाराम की पत्नी भिक्षा देकर पशुओं को चारा डालने चली गई थी। पीछे से दोनों ने जेवर चुरा लिए थे। खेड़ापा थाना पुलिस ने कालूनाथ व दईजर निवासी खेमनाथ को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने भैंसेर कोटवाली व नेवरा रोड से भी जेवर चुराना कबूल किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/396Ml4f
0 comments:
Post a Comment