बाल अपचारी ने चुराई आठ मोटरसाइकिलें, सात बरामद
-तीन थाना क्षेत्रों में की वारदातें
जोधपुर.
महामंदिर थाना पुलिस ने पावटा चौराहे के पास निजी अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चुराने के मामले में मंगलवार को एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उसने आठ मोटरसाइकिलें चुराईं थी। उससे सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि थानाधिकारी लेखराज सिहाग के नेतृत्व में कुछ संदिग्धों से पूछताछ के बाद सोलह वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने महामंदिर थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिलें चुराना कबूल किया। वहीं, पांच अन्य मोटरसाइकिलें चौहाबो व बोरानाडा चोरी करने की जानकारी दी।
इस पर पुलिस ने पावटा व खेतसिंह बंगले के बीच निजी अस्पताल के सामने खड़ी दिनेश कुमार पुत्र माधुराम प्रजापत की मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में किशोर को संरक्षण में लिया। पुलिस ने आरोपी के साथ गांव में मकान व अन्य जगहों की तलाशी ली, जहां से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। एक मोटरसाइकिल किसी को बेच दी थी। जो बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल कैलाशचन्द, सतीशचन्द, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, रमेश, पारसराम व घनश्यामसिंह शामिल थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nDgwIV
0 comments:
Post a Comment