जेडीए से मिली ज़मीन, जल्द शुरू होगा कृषि मंडी निर्माण कार्य

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जिले के आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी के लिए कवायत तेज हो गई है। जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से प्रस्तावित अनाज मंडी के लिए जमीन मिल गई व आवंटन पत्र हो गया है। इससे प्रस्तावित मंडी निर्माण के लिए राह आसान हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।सरकार की ओर से गत 2 नवम्बर को मंडी समिति को आंगणवा में भूमि क्रय करने के लिए जोधपुर विकास प्राधिकरण को राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) की ओर से जेडीए को भूमि खरीद के लिए करीब 16.53 करोड़ रुपए जमा कराए गए थे।
---
143 बीघा भूमि पर बनेगी मंडी
आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी कुल 143 बीघा जमीन पर बनेगी। अनाज मंडी के लिए पूर्व में 90 बीघा जमीन कृषि मंडी समिति को आवंटित हो रखी है। इस जमीन के पास वाली करीब 53 बीघा जमीन की मांग करने पर यह जमीन कृषि मंडी समिति को दी गई है। जेडीए ने कृषि उपज मंडी समिति को कृषि भूमि की आरक्षित दर पर यह जमीन दी है। जबकि पूर्व में जेडीए कृषि मंडी समिति को यह जमीन कृषि भूमि की आरक्षित दर पर देने को तैयार नहीं था, और इस जमीन के लिए करीब 80 करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। अब जेडीए यह जमीन 20 प्रतिशत बिना प्रशासनिक शुल्क के दे चुका है।
---
आंगणवा में प्रस्तावित नई अनाज मंडी की जमीन के लिए जेडीए से आवंटन पत्र मिल गया है। पूर्व में आवंटन पत्र जारी नहीं होने के कारण कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही थी। मंडी के लिए नक्शा बनाने की प्रक्रिया चल रही है, ले आउट को चिन्हांकन के लिए जयपुर भेजा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सचिव
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी समिति
----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DVZuv5
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment